दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा शहर के मुडापार हेलीपैड ग्राउंड पर कार सवार युवकों ने स्टंट बाजी की । इस दौरान कई राहगीर कार की चपेट में आने से बाल बाल बच गए । शहर के घंटाघर से एसईसीएल कॉलोनी जाने वाले मार्ग किनारे स्थित मुडापार हेलीपैड ग्राउंड पर सुबह के समय जहां लोग क्रिकेट खेलने और मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचते हैं तो अन्य समय लोग वाहन ड्राइविंग सीखने जाते हैं | लेकिन वर्तमान में सोशल मीडिया पर दिखाने के लिए युवा वर्ग वाहन लेकर स्टंट बाजी करने भी हेलीपैड ग्राउंड पहुंच रहे हैं । ऐसे ही कार सवार युवकों ने स्टंट बाजी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है| वीडियो में युवक कार को खतरनाक तरीके से चलाते पहुए गोल घुमाकर स्टंट बाजी करते नजर आया. जिसमें स्कूटी में सवार एक युवक समेत कई राहगीर स्टंट बाजी के दौरान कार की चपेट में आने से बाल बाल बचते दिखे | स्टंट बाजी की वजह से आसपास क्षेत्र के लिए आवाजाही करने वाले दहशत में रहे|
Must Read




