[ दिव्या न्यूज़ 18 :- मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज के सामने से अवैध कब्जा हटाने नगर निगम सख्त मूड में आ गया है| बुधवार को लगातार समझाइस देने के बावजूद मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज के दोनों प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य सड़क की बाउंड्री वॉल तक छोटे-बड़े डेढ़ दर्जन से अधिक व्यवसायों द्वारा दुकान लगाई जा रही थी| इन दुकानदारों के चलते कॉलेज के सामने यातायात व्यवस्था बिगड़ने लगी थी| दुकानों में असामाजिक तत्वों का कॉलेज समय में जमावड़ा लगा रहता था| जिससे कॉलेज की छात्राओं को आने-जाने में अवसुविधा होने के साथ ही दुर्घटना कि आशंका थी | दुकानदारों द्वारा सड़क के किनारे व कॉलेज की बाउंड्री वॉल तक सामान फैला कर रखा जाता था | जिससे पैदल या वहां से आने जाने वाली छात्राओं के साथ वहां के स्टाफ को भी आवागमन के लिए जगह ही नहीं मिल पाती थी| कॉलेज के एक स्टाफ ने बताया कि अतिक्रमण दस्ते ने मंगलवार को तो कार्रवाई नहीं की लेकिन बुधवार को सुबह से ही दुकान सजाने वाले व्यवसाईयों ने अपने सामान समेटना शुरू कर दिए थे| अतिक्रमण मुक्त होने से कॉलेज का माहौल अब बेहतर नजर आने लगा है| महाराणा प्रताप नगर से कॉलेज आने वाले घंटाघर की इस बाउंड्री वॉल के किनारे किनारे आधा दर्जन ठेले लगे हैं कार्रवाई के कारण इन ठेलो में लगने वाली दुकान भी बुधवार को नहीं खुली बंद कर रखे हैं नगर निगम को चाहिए कि अनधिकृत रूप से गलत जगह रखे उन ठेलो को जप्त कर घंटाघर क्षेत्र कॉलेज मार्ग को सुव्यास्थित करें |
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।