दिव्य न्यूज़18:- चैतमा पाली ब्लॉक के गांव में बिजली विभाग द्वारा बिजली बिल समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है| सोमवार को ग्राम रजकम्मा मदनपुर में शिविर लगाया गया | जिसमें 60 उपभोक्ताओं ने आवेदन दिए| इनमें से 30 उपभोक्ताओं का बिजली बिल कम किया गया| और उन्होंने जमा भी कर दिया | जबकि 30 उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा| ग्रामीणों का कहना है| कि शिविर में जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी नहीं थी| जिसके कारण अधिकतर समस्याओं का समाधान ही नहीं हो पाया| ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बिजली बिल की गड़बड़ी, आ घोषित कटौती सहित कई समस्याएं बनी हुई है| अधिकारी मौके पर उपस्थित रहते नहीं है | इसलिए कई समस्याओं का निराकरण ही नहीं हो पता|चैतमा मे बिजली कार्यालय और सब स्टेशन खुले हुए काफी समय बीत चुका है | लेकिन यहां कनिष्ठ यांत्रिक की पद स्थापना आज तक नहीं हो पाई| 60 से 70 गांव की बिजली व्यवस्था देखने के लिए पर्याप्त स्टाफ भी नहीं है| ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों का ध्यान इस और आकृष्ट कराया | लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ| इस तरह उपभोक्ताओं की समस्या लगातार बढ़ती गई| और उन्हें अपनी शिकायतों के लिए पाली जाना पड़ता है|
बिजली बिल समाधान शिविर 60 लोगों ने दिया आवेदन 30 लोगों का बिल घटा |
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.
