पंद्रह लाख दहेज के लिए फर्जी आई ए एस बना शख्स |

Must Read

दिव्या न्यूज़ 18:- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने खुद को आईएएस अफसर बता कर शादी की और लाखों रुपए लेकर फरार हो गया | अब सुनिए कैसे रचा आईएएस बनने का खेल| शख्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद को कलेक्टर बताया| लड़की वालों के परिवार को नेताओं के साथ फोटो और नकली वीडियो दिखाएं|

पहले बोला कि दहेज नहीं चाहिए| फिर शादी से कुछ समय पहले₹15 लाख की मांग कर दी | लड़की के परिवार ने इज्जत बचाने के लिए₹15लाख दे दिए|

 धूमधाम से शादी हुई| लेकिन जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो ना ही बंगला मिला ना कोई सरकारी गाड़ी | सिर्फ एक छोटा सा किराए का कमरा मिला| इसी बीच दूल्हा मौका देखकर फरार हो गया | जांच करने पर पता चला कि आरोपी इससे  पहले भी दो शादियां कर चुका है | दुल्हन ने बताया कि उसे गोवा ले जाकर बेचने की योजना थी| अभी फिलहाल पुलिस शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी दहेज और जालसाजी का केस दर्ज कर जांच कर रही है |

Latest News

मुडापार तालाब 10 साल में 2 करोड़ खर्च फिर भी पानी नहीं|

दिव्या न्यूज़18:- नगर निगम वार्ड 14 के मुड़ापार तालाब के सौंदर्य करण में 10 साल में 2 करोड...

More Articles Like This