दिव्य न्यूज़ कोरबा :- दरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबे बेल्ट एंड गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग लग गई यह आग बुधवार दोपहर को बगल की बेल्डिंग दुकान से निकली हुई चिंगारी के कारण लगी ।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा सामान जलकर खाक हो गया । घटना के समय दुकान संचालक आर के दुबे किसी काम से दुकान बंद करके बाहर गए हुए थे उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना मिली और वह तुरंत मौके पर पहुंचे हालांकि उस समय तक दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था । इस घटना में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है । और उनकी आजीविका पर संकट आ गया है । दुकान संचालक के अनुसार लगभग ₹100000 का नुकसान हो चुका है दुकान संचालक के अनुसार दुकान में बेल्ट चश्मा रुमाल गर्म कपड़े रखे हुए थे । सीएसईबी की दमकल टीम को सूचना मिलते हुए मौके पर पहुंच गई दमकल टीम ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही बहुत सामान जलकर खाक हो चुका था । फिर भी उन्होंने आग पर काबू पाया । दमकल कर्मियों ने गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों से अपील की है उन्होंने कहा अक्सर शार्ट सर्किट वह कचरे की चिंगारी से इस तरह की घटनाएं होती है । इसलिए सावधानी बरतना आवश्यक है ।
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।