दिव्य न्यूज़ 18:-मरवाही ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेखवा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन में अनियमितता का मामला सामने आया है। वर्तमान में इस दुकान का संचालन अटल महिला स्व-सहायता समूह मड़ई द्वारा किया जा रहा है, जिसकी कार्यप्रणाली से त्रस्त होकर ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि समूह द्वारा पिछले तीन महीनों से हितग्राहियों को शक्कर का वितरण नहीं किया गया है। इतना ही नहीं, पिछले कई महीनों से नमक का वितरण भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है। राशन दुकान खोलने का कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं है, जिससे उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ता है। आरोप है कि समूह द्वारा फिंगर प्रिंट लगवाने और ओटीपी आने के नाम पर हितग्राहियों को राशन दिए बिना ही लौटा दिया जाता है, जिससे माह के अंत में उनका राशन लेप्स हो जाता है।
शिकायत के अनुसार, सबसे गंभीर समस्या राशन कार्डधारियों को होने वाली शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना है। समूह द्वारा सेखवा के हितग्राहियों, जिनमें असहाय वृद्ध और निशक्तजन भी शामिल हैं, उन्हें 5 किलोमीटर दूर मड़ई गांव या समूह के सदस्यों के घर पर फिंगर लगाने के लिए बुलाया जाता है। दो-दो पंचायतों (मड़ई और सेखवा) का कार्यभार एक ही समूह के पास होने के कारण सेखवा के उपभोक्ताओं की अनदेखी की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब से इस समूह ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को सोसाइटी न चलाने के संबंध में पत्र सौंपा है, तब से उनकी मनमानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निवेदन किया है कि मड़ई के इस समूह को तत्काल प्रभाव से सेखवा की दुकान से कार्यमुक्त किया जाए। साथ ही, गांव के ही किसी स्थानीय पात्र स्व-सहायता समूह को राशन दुकान के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाए ताकि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को सुगमता से मिल सके। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से पूर्व सरपंच इतवार सिंह ओट्टी, सुखराम प्रजापति, कौशिल्या बाई, कमला बाई, पार्वती गोंड, निर्मला, रामायण सिंह, और सुमन बलराम तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल है |
तीन माह से हितग्राही को नहीं मिली शक्कर :
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

