दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा में इरिगेशन की जमीन पर खुलेआम राखड़ डंप कर बड़े पैमाने पर कब्जा किया जा रहा है। सड़क किनारे और कई जगह सड़क पर ही भारी मात्रा में राखड़ डंप कर फिलिंग की जा रही है, जिससे सड़क संकरी हो गई है और हादसे बढ़ गए हैं।कनकी तरदा मार्ग पर राखड़ डंप कर जमीन पर अवैध कब्जे का खेल तेजी से चल रहा है। तरदा निवासी विनोद कुमार पटेल ने बताया कि गांव के और कुछ बाहरी लोग एरिगेशन की जमीन पर राखड़ डंप कर कब्जा कर रहे हैं। खुलेआम भारी वाहन सड़क किनारे और सड़क पर राखड़ डंप कर रहे जमीन का खेल काफी बड़े क्षेत्र में किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति जताई है, लेकिन कोई रोक नहीं लग पा रही है। संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी शिकायत की गई है। इसके बावजूद बेधड़क होकर राखड़ डंप किया जा रहा है। सड़क किनारे राखड़ डंप होने से कई सड़क हादसे हो चुके हैं। आंधी-तूफान या भारी वाहनों के गुजरने पर राखड़ उड़ने लगती है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिलासपुर-रायपुर जाने वाले लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं। इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव दिनों-दिन बढ़ रहा है।गांव के किसान ने बताया कि राखड़ से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्हें खेती करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। ग्रामीणों ने पूछा है कि राखड़ डंप करने की अनुमति किसने दी है। इस जमीन का मालिक कौन है, यह भी स्पष्ट नहीं है।
आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों को आशंका है कि इस मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत है। कार्रवाई न होने से यह आशंका और बढ़ जाती है। सरपंच गायत्री सिदार ने बताया कि इसकी शिकायत की गई है। इसका विरोध भी किया गया है, लेकिन अवैध गतिविधियाँ रुकी नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
जमीन पर राखड़ डंप कर कब्जा, आंदोलन की चेतावनी, मिली भगत के आरोप, कोरबा में जमीन कब्ज़ाने का खेल
Previous Articleरायपुर मे शहर भर में नामकरण एवं प्रतिमा स्थापना की तैयारी|
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

