किसान की दो बेटियां बनी पुलिस उप निरीक्षक, गांव में जश्न का माहौल, बेटियों को किया गया सम्मानित:
दिव्य न्यूज़ 18:-गाँव की दो होनहार बेटी कु. निशा विंध्यराज (पुत्री स्व. प्यारे लाल विंध्यराज) और कु. सुशीला विंध्यराज (पुत्री लाहोरन विंध्यराज) का पुलिस उप-निरीक्षक (Sub-Inspector) के पद पर चयन होने के उपलक्ष्य में ग्रामवासियों द्वारा एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।कोरबा नगर पालिका बांकीमोंगरा के वार्ड नंबर 19 के अंतर्गत आने वाले ग्राम भठोरा सरईपाली में गुरुवार रात उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला। गाँव की दो होनहार बेटी कु. निशा विंध्यराज (पुत्री स्व. प्यारे लाल विंध्यराज) और कु. सुशीला विंध्यराज (पुत्री लाहोरन विंध्यराज) का पुलिस उप-निरीक्षक (Sub-Inspector) के पद पर चयन होने के उपलक्ष्य में ग्रामवासियों द्वारा एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया |उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है समारोह के दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न के साथ दोनों नव-नियुक्त अधिकारियों का अभिनंदन किया उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि निशा और सुशीला ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे गाँव और जिले का नाम रोशन किया है यह सफलता क्षेत्र की अन्य बालिकाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी ।ग्रमीणों ने बताया कि एक ही गांव एक परिवार के दो बेटियों ने मान सम्मान बढ़ाया यह एक गांव के लिए एक विशेष पाल है खास बात तो यह है कि बेटी कु. निशा विंध्यराज के स्व. प्यारे लाल विंध्यराज एक किसान और गरीब परिवार से है पिता नही होने के बाद भी उसने मा और परिवार के सहयोग स पढ़ लिखकर आज कामयाब हुई। वही कु. सुशीला विंध्यराज पिता लाहोरन विंध्यराज एक गरीब किसान है उसके बावजूद भी पढ़ाई लिखाई में एकाग्र ध्यान देते हुए आज इस स्थान पर पहुंची है जिससे पूरा गांव में खुशी का माहौल।है।
Previous Articleतेज रफ्तार बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर:
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


दोनों को गांव में सिर्फ फल और साल देकर सम्मानित किया गया सभी ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कर्तव्य पथ पर पूरी ईमानदारी से सेवा करने की शुभकामनाएं दीं ।