दिव्या न्यूज़ 18 :- कोरबा कांग्रेस ने निर्णय वापस नहीं लिए जाने पर दी आंदोलन की चेतावनी । जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष शहर मुकेश कुमार राठौर व जिला अध्यक्ष ग्रामीण मनोज चौहान ने राज्य सरकार द्वारा नई आबकारी नीति के अंतर्गत होली जैसे पवित्र व सांस्कृतिक पर्व पर शराब दुकान को खुला रखने के निर्णय की कड़ी निंदा की है । कांग्रेस नेता ने कहा कि होली केवल रंगों को नहीं बल्कि सामाजिक सद्भाव भाईचारे एवं पारिवारिक उल्लास का पर्व है पूर्व में होली को ड्राई डे घोषित करके शराब बिक्री पर रोक लगाई जाती रही है जिसमें कानून व्यवस्था एवं सामाजिक शांति बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग मिलता था । शराब दुकान खुला रखने से आपस मे विवाद सड़क दुर्घटनाएं वअसामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ने की आशंका है । जिसका सीधा प्रभाव आम नागरिकों व महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पर पड़ेगा । कांग्रेस ने निर्णय वापस नहीं दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है ।
What's Hot
होली पर शराब दुकान खोलने की निंदा
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.
