होलिका का दहन आज शहर में मचेगी रंगों की होली

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा में इस बार चंद्र ग्रहण के  कारण होलिका दहन का उल्लास दो दिनों तक देखने को मिला| जहां सोमवार की मध्य रात्रि को होलिका दहन किया वहीं अन्य लोगों ने मंगलवार की रात बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होली जलाई | परंपराओं की भिन्नता के बावजूद बुधवार 4 मार्च को रंगो उत्सव मनाने के लिए पूरा शहर एक जुट नजर आ रहा है| इससे पूर्व समाज के वरिष्ठ जनों और प्रमुखों ने पूर्ण वैदिक विधान के साथ पूजा अर्चना संपन्न की| पुराना बस स्टैंड और इंदिरा विहार कॉलोनी टीपी नगर में बड़ी संख्या में लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे| मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दोष से बचने के लिए मध्य रात्रि का समय उपयुक्त माना गया था| शाम 7:02 पर चंद्र ग्रहण का सूचक काल समाप्त होने के बाद लोगों ने होली पूजन किया और अग्नि प्रज्वलित कर खुशियां मनाएं |

oplus_32

[ शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर देर शाम तक उत्सव का माहौल बना रहा | बुधवार 4 मार्च को मनाया जाने वाले रंग उत्सव के लिए मंगलवार को बाजारों में रौनक रही | शहर के साप्ताहिक और मुख्य बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ जुटने लगी थी | घरों में विशेष पकवान बनाने के लिए महिलाओं ने किराने और जरूरत के सामानों की जमकर खरीदारी की | शहर के टीपी नगर कोसाबाड़ी और नगरी क्षेत्र के बाजारों में देर रात तक रौनक बनी रही| प्रशासन और पुलिस ने भी रंग उत्सव को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं| | जानिए आज कहां-कहां होगा होली होली मिलन समारोह ;_ उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के निज निवास  चार पारा कोहड़िया में सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक | भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी चित्रा टॉकीज परिसर पर सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 तक | महापौर संजू देवी राजपूत के निज निवास राताखार में सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक | जय सिंह अग्रवाल के निज निवास पर सुबह 9 से 12 बजे तक | जोगेश लांबा की निज निवास धनुहार पर पुरानी बस्ती कोरबा सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक |  अग्रसेन भवन कोरबा में शाम 4:00 बजे से | होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा|

Latest News

तेज रफ्तार ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल

दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास सोमवार को...

More Articles Like This