दिव्या न्यूज़ 18 :- कोरबा के सीएसईबी कॉलोनी के आवास से 26 वर्षीय मीडिया कर्मी इमानुएल टांडी का शव बरामद किया गया है | सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की | शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है | यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है

[ बताया गया है कि मृतक के पिता सीएसईबी कर्मी थे | और रिटायरमेंट के बाद में दूसरे मकान में चले गए थे| तांडी अकसर इस मकान में आता जाता था | और कभी-कभी यही रुक जाता था| परिजनों को लगा कि वह क्वार्टर में ही होगा | जब कई बार फोन लगाने पर भी उसने फोन नहीं उठाया तो परिजन क्वार्टर पहुंचे | दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आशंका हुई खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला गया| जहां टांडी मृत अवस्था में पाया गया| घटना की सूचना मिलने पर ईमा नुएल के माता-पिता और बहन मौके पर पहुंचे|ईमानुएल अपने माता-पिता की इकलौता बेटा था | कोरबा सीएस पी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की आगे की जांच में जुट गई है |




