दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा जिले के जटगा चौकी में रावा मुख्य मार्ग पर सोमवार रात सड़क हादसा हुआ| इस दुर्घटना में एक महिला और 9 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई| उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी| मृतकों की पहचान ग्राम बरी उमराव निवासी कुंती बाई (35) और मनीषा कुमारी(9) के रूप में हुई है| वह गांव के ही एक बाइक सवार के साथ चौथीआ बारात से अपने घर लौट रही थी| रावा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी| इस घटना के बाद आरोपी ड्राइवर भाग निकला| घटना के बाद रा ह गीरो की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई| इस हादसे में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| जहां उसका इलाज चल रहा है| दुर्घटना के बाद बाइक चला रहा युवक मौके से फरार हो गया| प्रत्यक्ष दर्शीयो के अनुसार अज्ञात भारी वाहन का पहिया महिला एवं बच्ची के सिर पर चढ़ गया था| जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई| आरोपी वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर घटना स्थल से भाग निकला | पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है| और सीसीटीवी फुटेज खंगारकर आरोपी वाहन और चालक की तलाश कर रही है|




