दिव्य न्यूज़ 18:-राजधानी के बाद अब बिलासपुर और दुर्ग में भी पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होगी। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने यह कदम उठाने के संकेत दिए हैं।
राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को भिलाई में घोषणा की कि राजधानी रायपुर के बाद अब जल्द ही बिलासपुर और दुर्ग जैसे महानगरों में भी पुलिस कमिश्नरेट (कमिश्नरी) प्रणाली लागू की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए जिन भी शहरों में इसकी आवश्यकता होगी, वहां चरणबद्ध तरीके से इसे विस्तार दिया जाएगा।
