दिव्य न्यूज 18 :- कोरबा शहर की मुख्य सड़कों के बीच से रेल लाइन गुजरी है | इस कारण मालगाड़ियों की आवाजाही से फाटक बंद होने पर राहगीर परेशान होते हैं| फाटक खुलने के बाद पुराना पवन टॉकीज़ टीपी नगर रेलवे क्रॉसिंग की सड़क खस्ता हाल होने से आवाज़ाही में भी परेशानी होती है| कई बार तो ऐसा होता है कि वाहन आगे की ओर बढ़ने की बजाय रुकने से पीछे से आ रही गाड़ी से टकराने की आशंका रहती है|


