महासमुंद में खल्लारी मंदिर में संचालित रोप वे का केबल टूटा आठ श्रद्धालु घायल|

Must Read

दिव्या न्यूज़ 18:- छत्तीसगढ़ प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह बहुत बड़ा हादसा हो गया| मंदिर में संचालित रोप वे  का केवल अचानक टूट गया| घटना के समय रोपवे में श्रद्धालु सवार थे| जिससे अफरा तफरी मच गई |

रोपवे सेवा को तत्काल बंद कर दिया गया| लापरवाही का आरोप लगाया| घायलों को जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया| महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में रोपवे की सुविधा अप्रैल 2024 चैत्र नवरात्रि से पूरी तरह से संचालित है | जिससे श्रद्धालुओं को 842 से 981 सीढ़ियां चढ़ने की थकान से मुक्ति मिल गई है| रोपवे का भूमि पूजन 2021 में किया गया था| इसका निर्माण कोलकाता की कंपनी रोपवे एंड रिजॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने किया|

स्थानीय लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाया| स्थानीय लोगों ने रोपवे की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही का आरोप लगाया है| प्रशासन ने मामले में जांच कर दोषियों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है| ज्ञात हो कि नवरात्र जारी है| और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ है|

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची| और स्थिति का जायजा लिया | एहतियात के तौर पर रोपवे सेवा को तत्काल बंद कर दिया गया है| प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को हादसे का कारण माना जा रहा है| हालांकि विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं|

इस हादसे में कुल आठ श्रद्धालु घायल हुए हैं| जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं | मौके पर मौजूद लोगों और मंदिर प्रबंधन व पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया| घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया| जहां उनका इलाज जारी है | रोपवे का संचालन मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से नियमित रूप से भक्तों के लिए की किया जा रहा था| चैत्र नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बड़ी हुई है |

इस रोपवे परियोजना का निर्माण मंदिर ट्रस्ट और कोलकाता की इस निजी कंपनी ने मिलकर किया है| इस रोपवे में कुल चार ट्रॉली लगाई गई है | जिसमें प्रत्येक ट्राली में कुल चार व्यक्ति ही बैठ सकते हैं| यह प्रणाली 1 घंटे में लगभग 200 लोगों को दर्शन करने की क्षमता रखती है| यह रोपवे लगभग 300 से 350 मीटर लंबा है| और पहाड़ी की 130 मीटर की ऊंचाई को कवर करता है |

Latest News

अनंत इमेजिन सोसाइटी परिसर में शराब पीने से मना करने पर गार्ड से की मारपीट |

दिव्य न्यूज 18 :- कोरबा शहर की अनंत इमेजिंन सोसाइटी परिसर में रविवार की देर रात पहुंचे युवकों को...

More Articles Like This