ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल कोरबा को DEO ने नोटिस जारी किया|

Must Read

दिव्या न्यूज़ 18 :- पांचवी और छठवीं के छात्रों को दोबारा परीक्षा देने के लिए मजबूर करने के मामले में शुरू हुई जांच का दायरा कोरबा तक पहुंच गया है | सीबीएसई मान्यता दस्तावेज दो दिन में पेश करने का निर्देश दिए| पैरंट्स ने की थी कलेक्टर से शिकायत|

 बता दे की ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल कोरबा अपने शुरुआती दौर से ही विवादों में रहा है| स्कूल संचालक पर कई आरोप लगते रहे हैं | जिस भूमि पर स्कूल भवन का निर्माण हुआ है उसके दस्तावेजों में हेर फेर का आरोप उनके ही परिजनों ने लगाया था| और यह मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था | जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से 18 मार्च 2026 को ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य को नोटिस जारी किया गया है| इसमें सीबीएसई बोर्ड से प्राप्त मान्यता संबंधी सभी दस्तावेज दो कार्य दिवस के भीतर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं| आपको बता दें कि ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल कोरबा में पढ़ने वाले पांचवी और छठवीं के स्टूडेंट्स के पैरंट्स ने कलेक्टर से शिकायत की थी| उन्होंने बताया कि स्कूल ने सीबीएसई सम्बद्धता का हवाला देकर बच्चों को प्रवेश दिया था | और उनकी परीक्षा भी ले ली थी| अब उन्हें छत्तीसगढ़ पाठ्यक्रम के अनुसार दोबारा परीक्षा देने का निर्देश दिया जा रहा है| पाठ्यक्रम बदलने पर पेरेंट्स का विरोध| पेरेंट्स का आरोप है कि बच्चों ने सीबीएसई पाठ्यक्रम से पढ़ाई की है| और अब उन्हें दूसरे पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा के लिए मजबूर करना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है | पेरेंट्स की शिकायत के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री तोंकन साहू ने भी मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय समिति से जांच करने का निर्देश दिया है|

Latest News

ZOMATO से अब खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा|

दिव्य न्यूज़ 18 :- जोमैटो डिलीवरी प्लेटफार्म जोमैटो से खाना ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है| कंपनी ने...

More Articles Like This