दिव्य न्यूज़ 18:- सालों से जिनका बिजली बिल बकाया चल रहा है| और उन पर भारी भर कम जुर्माना लगाया गया है | उनको राहत देने के लिए समाधान योजना लागू की गई है | इसके तहत जुर्माने की पूरी राशि माफ कर दी जाएगी| मूल राशि में भी 75 फ़ीसदी तक छूट देने का प्रावधान किया गया है | इस योजना की महत्वपूर्ण बात यह है कि बकाया जमा कर देने के बाद उपभोक्ता को 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलने लगेगा | अभी तक ऐसे उपभोक्ताओं को 200 यूनिट फ्री बिजली का लाभ नहीं दिया जा रहा था | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना चालू की है | इस अवसर पर ऊर्जा सचिव तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन व जेनरेशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ रोहित यादव ने कहा कि योजना में शामिल उपभोक्ताओं को पंजीयन की सुविधा मोर बिजलीएप व विद्युत वितरण केंद्रों में 30 जून तक पंजीयन करना होगा| छत्तीसगढ़ी स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कँवर ने बताया कि इसके लिए गांव-गांव में शिविर लगाया जायेगा |





