दिव्य न्यूज़ 18:-Packaged Water Purity Check: शरीर को जिस तरह से पौष्टिक खाने की जरूरत होती है। ठीक ऐसे ही साफ और मिनरल्स वाले पानी भी शरीर को चाहिए होता है। खासतौर प गर्मी के मौसम में तो शरीर को अधिक पानी की जरूरत होती है। ऐसे में लोग अपने साथ पानी की बोतल लेकर भी जाते हैं।
हालांकि, अधिकतर लोग सफर में या रास्ते में कहीं से दुकान से पानी की बोतल खरीद लेते हैं और आजकल तो 20 रुपये में एक लीटर पानी की बोतल मिल जाती है। पर क्या जो पानी की बोतल आपने 20 रुपये में खरीदी है क्या वो सच में मिनरल वॉटर है या नहीं? कहीं ये पानी नल से भरा हुआ तो नहीं है। आप ये पता लगा सकते हैं…
- मार्कट में कई तरह की पानी की बोतल मिलती हैं जो अलग-अलग कंपनियों की है
- आपको 1 लीटर से लेकर 5 लीटर या उससे भी अधिक बड़ी बोतल आपको मिल जाती है
- इन पानी की बोतलों की कीमत 10 रुपये से शुरू हो जाती
पीते हैं मिनरल वॉटर समझकर
- लोग पानी मानते हैं कि इस पानी में मिनरल्स होते हैं
- इसलिए लोग कहीं बाहर का पानी पीने की वजह से ये बोतल खरीदते हैं
- पर कई बार ये खबरें आती हैं कि इन बोतल में नल का पानी भर के भी बेच दिया जाता है
बोतल में कौन सा पानी, कैसे पता करें?
- पानी की बोतल में कौन सा पानी है इसका पता आप आसानी से लगा सकते हैं
- इसके लिए आपको बस पानी की बोतल पर लिखे शब्दों को देखना होता है
- आपको देखना होता है कि कहीं पानी की बोतल पर PWS शब्द तो नहीं लिखा है
- कुछ समय पहले अमेरिका की एक कंपनी ने इस बात को स्वीकार था कि उनकी पानी की बोतलों में मिनरल वॉटर नहीं बल्कि नल का पानी है
- तब से ही कंपनी ने ये आदेश दिया था कि वे हमेशा पानी की बोतलों पर PWS लिख देगी

- PWS का मतलब पब्लिक वॉटर सोर्स होता है यानी ये पानी किसी सार्वजनिक जल स्त्रोत जैसे, नल से लिया होता है न कि ये मिनरल वॉटर होता है
- इसलिए पानी की बोतल खरीदें तो उस पर चैके करें कि कहीं PWS तो नहीं लिखा
- पानी की हर बोतल पर उसका सोर्स जरूर लिखा होता है यानी वो पानी कहां से लिया गया है जिससे आप जान सकते हैं कि पानी नल का है या मिनरल वॉटर है

