नशे की लत ने अपराध की राह पर धकेला, कोरबा में लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार |

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा के मानिकपुर चौकी पुलिस ने लूट की एक वारदात में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 26 मार्च की बताई जा रही है, जब मानिकपुर निवासी योगेश कुमार को मानिकपुर बाजार के पास कुछ अज्ञात युवकों ने रोका। आरोपियों ने पहले योगेश की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसकी बाइक व 2000 रुपये नकद लूट लिए। घटना के बाद किसी तरह मानिकपुर चौकी पहुंचे पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत की।पीड़ित युवक योगेश कुमार के अनुसार, वह किसी काम से कोरबा गया हुआ था और वापस लौट रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने लिफ्ट लेने के बहाने उसे रोका। बात बढ़ने पर उन्होंने योगेश के साथ मारपीट की और पैसे लूट लिए। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चौकी मानिकपुर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना को अंजाम देने के बाद घूम रहे बाइक सवार दो युवकों की तलाश शुरू की और उन्हें पकड़ लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय फैजल अहमद अंसारी उर्फ अमन और 21 वर्षीय विजय चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत को पूरा करने के लिए उन्होंने यह लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मानिकपुर चौकी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Latest News

रायपुर मे शहर भर में नामकरण एवं प्रतिमा स्थापना की तैयारी|

दिव्य न्यूज़ 18:-रायपुर में बदलेगी पहचान: कोतवाली चौक बनेगा 'जैन स्तंभ चौक', शहरभर में नामकरण और प्रतिमा स्थापना की...

More Articles Like This