दिव्या न्यूज़ 18 :- कोरबा बाकी मोगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई | गवन लेकर लौट रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई | एवं हादसे में 10 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया | घटना बाकी मोगरा थाना क्षेत्र की है| दो नंबर डबरी पारा मोड के पास तूफान वाहन(CG11BJ9084) ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द की ओर जा रहा था| वाहन में लगभग 11 लोग सवार थे | जिसमें अधिकांश महिलाएं एवं बच्चे शामिल थे | हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई|
एवं आधा दर्जन घायलों को बाकी मोगरा के एसईसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है | सूचना मिलते ही बाकी मोगरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची | दर्री सीएसपी भी घटना स्थल पर पहुंचे | एवं स्थिति का जायजा लिया | बताया जा रहा है कि यह वाहन सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के सोनपुरी गांव का था | जिसे किराए पर लिया गया था| घटना के बाद से वाहन चालक फरार है | पुलिस मामले की जांच कर रही है|




