दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास सोमवार को शाम करीब 7:00 बजे एक तेज रफ्तार इ रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई| जानकारी के अनुसार निर्मला राजपूत अपने पति मोहन सिंह के साथ बाइक से घर लौट रही थी | नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास पीछे से आ रहे एक ई रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हैं उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी | इस दौरान ई रिक्शा एक राहगीर मां और बेटी को भी चपेट में लेने से बाल बाल बचा | टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर गई और उनके सिर में गंभीर आंतरिक चोटे आई हैं | घटना के तुरंत बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया | स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है| ई रिक्शा चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है | उन्होंने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दीं है |