दिव्या न्यूज़ 18,:- राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए होली के दिन सभी शराब दुकानों को बंद करने का फैसला लिया है । सरकार जल्द जारी करेगी आदेश आबकारी विभाग जल्द ही संबंध में आदेश जारी करेगा दरअसल नई आबकारी नीति में पहले होली मुहर्रम और 30 जनवरी को ड्राई डे की सूची से हटाया गया था । माना जा रहा था इन दिनों दुकान खुली रहेगी| लेकिन अब सरकार ने अपना रुख बदलते हुए होली पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है बताया जा रहा है कि सामाजिक माहौल और और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है| नई नीति के मुताबिक 2026- 27 में केवल चार दिन 26 जनवरी 15 अगस्त 20 अक्टूबर और 18 दिसंबर ड्राई डे घोषित किया गया था| हालांकि आदेश जारी होने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी|




