दिव्य न्यूज़ 18:- मौसम विभाग के मुताबिक आगामी तीन दिनों में दिन के तापमान से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है|

[ छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है| दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र( लो प्रेशर एरिया) का असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है| मौसम विभाग के मुताबिक आगामी तीन दिनों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है |इससे मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है| इस दौरान गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है || तापमान की बात करें तो जगदलपुर में अधिकतम अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा | मौसम में बदलाव की मुख्य वजह समुद्र और ऊपरी हवा में सक्रिय सिस्टम है दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो समुद्र के ऊपर हवा के दबाव में कमी के कारण विकसित होता है इसके साथ लगभग 3 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रवर्ती परत भी सक्रिय है| हालांकि यह सिस्टम अगले 24 घंटे में पूर्व दिशा की ओर बढ़ते हुए कमजोर पड़ सकता है| इन सभी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से छत्तीसगढ़ के ऊपर नमी और अस्थता बढ़ रही है| जिससे बादल बन रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश की स्थिति बन रही है | 48 घंटे तक सक्रिय रहेगा सिस्टम||




