दिव्य न्यूज़ 18:- गवर्नमेंट हाई स्कूल बुंदेली में संकुल के स्कूलों में पदस्थ शिक्षिकाओं के साथ गिव टू गेन थीम पर शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया| मुख्य अतिथि डाइट की पूर्व प्राचार्य एच्एस लकड़ा व विशिष्ट अतिथि तारा पटेल थी| कार्यक्रम की अध्यक्षता बुंदेली हाई स्कूल की प्राचार्य अनीता ओहरी ने किया | कार्यक्रम के बीच वित्तीय साक्षरता अधिकार न्याय कार्यवाही व गिव टू गेन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया| सभी शिक्षिकाओं व स्कूल की छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किया| मुख्य अतिथि लकड़ा ने कहा कि यह दिवस हमें महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है| इस दिन उन्हें यह एहसास कराया जाता है कि वह हमारे लिए कितनी खास है| भारत में आजादी के बाद लगातार सुधारो से महिलाओं को पुरुषों की तरह सशक्त बनाया गया है| वह आज स्वावलंबी और स्वतंत्र हैं | प्राचार्य ओहरी ने कहा कि यह दिवस उन्हें आपात स्थितियों के लिए तैयार करता है| बच्चे अपने पिता की तुलना में अपनी माता से अधिक प्रभावित होते हैं|
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।