गर्मी की दस्तक के बीच प्लेटफार्म नंबर2-3 मे पानी का संकट|

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा ट्रेन में सफर करने वाले शहरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में यात्री होते हैं| जो यात्रा शुरू करने के लिए समय से काफी पहले घर से निकल जाते हैं| और स्टेशन पहुंचकर ट्रेन का इंतजार करते हैं | लोगों के साथ बच्चे भी होते हैं| प्यास लगने पर लोगों के सामने कठिन समस्या पैदा हो जाती है| क्योंकि पानी लेने के लिए उनको प्लेटफार्म नंबर एक पर जाना पड़ता है| यात्री खरीद कर भी पानी नहीं ले सकते क्योंकि उक्त प्लेटफार्म पर एक भी रेलवे द्वारा अनुबंधित वेंडर के स्टाल नहीं है | इसलिए उन्हें प्लेटफार्म नंबर एक पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है| इस प्लेटफार्म पर आधादर्जन गाड़ियों का ठहराव है |

[

 साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस वेन गंगा एवं कोचुवेली एक्सप्रेस कोरबा से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोरबा से नागपुर जाने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस रायपुर जाने वाले गेवरा रोड रायपुर मेंमु गेवरा रोड बिलासपुर और वापसी में आने वाली गाड़ियां भी इसी प्लेटफार्म पर आती है उसके बाद भी इस प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं की अनदेखी खासकर गर्मी मे पीने के पानी की पुख्ता व्यवस्था नहीं कर पाना समझ से परे है| स्थानीय रेलवे के अधिकारी भी उक्त समस्या के समाधान को लेकर कुछ भी कहना नहीं चाहते|
Latest News

विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे सरेंडर नक्सली

दिव्य न्यूज़ 18:- नया रायपुर सरेंडर नक्सलियों का रेट कॉर्पोरेट बिछा कर स्वागत किया गया| सरेंडर नक्सली विधानसभा की...

More Articles Like This