दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर कॉलोनी के जीएम ऑफिस के पास शराब के नशे में धुत एक स्कार्पियो चालक तेज रफ्तार में नजर आया जहां अचानक से वाहन रोकने के बाद बाइक सवार उस वाहन से टकरा गए।
इस घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू की।मानिकपुर चौकी पुलिस से पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने जब स्कार्पियो चालक से पूछताछ की तब वह शराब के नशे में था और पूछे जाने पर खुद को आबकारी विभाग का स्टाफ बता रहा था और वह आबकारी विभाग का स्टाफ बताते हुए पुलिसकर्मियों को अपना रौब दिखा रहा था। पुलिस कर्मियों ने शराब पीकर वाहन चलाने और कार्यवाही की बात कही तो उसके साथ बहस शुरू हो गया इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जहां तत्काल स्कॉर्पियो वाहन को जप्त कर वाहन चालक के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू की गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो वाहन पर छत्तीसगढ़ शासन लिखा हुआ है ऐसा लगता है कि कोई सरकारी विभाग में गाड़ी अटैच में चल रहा है। शराब के नशे में धुत स्कार्पियो चालक का नाम आकाश यादव पिता लाल यादव मानिकपुर निवासी बताया जा रहा है। मानिकपुर चौकी पुलिस ने नशे में होने पर अल्कोहलिक मीटर से भी जांच की गई जहां शराब के नशे में पाया गया। इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि चालक शराब के नशे में था जहां उसके खिलाफ 185 की कार्यवाही की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।
Previous Articleकोल इंडिया लिमिटेड ने खनन ठेका श्रमिकों का वेतन बढ़ाया, अनस्किल्ड को अब 1320 रुपए रोजाना :
Next Article वेतन मांगने पर मजदूरों को नौकरी से निकलने की धमकी:
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

