कोरबा में नशे में धुत शख्स ने एंबुलेंस चुराई|

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से 108 एंबुलेंस चुरा ली | वह अपने दोस्त के पास शराब पीने मड़वा रानी जा रहा था | तभी सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया यह घटना गुरुवार सुबह की है | जानकारी के मुताबिक मड़वा रानी का रहने वाला बाबूलाल मिजवार (42) जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचा नशे में चूर बाबूलाल अपने दोस्त के साथ शराब पार्टी करने मड़वा रानी जाना चाहता था | लेकिन उसके पास कोई साधन नहीं था| इसी दौरान उसकी नजर कैंपस में खड़ी 108 एंबुलेंस पर पड़ी | एंबुलेंस के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण गाड़ी में चाबी लगी हुई थी| बाबूलाल मिजावर ने तुरंत गाड़ी स्टार्ट की और उसे लेकर फरार होने लगा|

oplus_32

[ बाबूलाल को गाड़ी चलाना पूरी तरह नहीं आता था उसने जो भी थोड़ा बहुत सीखा था उसी के भरोसे एंबुलेंस दौड़ने शुरू की | गनीमत रही कि कैंपस के भीतर ही गाड़ी अचानक बंद हो गई गाड़ी के अजीब तरीके से चलने पर वहां तैनात गार्डो को शक हुआ | उन्होंने तुरंत वहां को घेरा और युवक को पकड़ लिया| सूचना मिलने पर 112 कि टीम मौके पर पहुंची और आरोपी बाबूलाल मीजवार को हिरासत में ले लिया | पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसे अपने दोस्त के पास शराब पीने जाना था| और कोई गाड़ी नहीं मिल रही थी इसलिए उसने यह हरकत की| फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है |

 

Latest News

72 घंटे की ड्यूटी के बाद जवानों ने परिवार संग मनाया जश्न फिल्मी गानों पर जमकर थिरके

दिव्य न्यूज़ 18:- पुलिस जवानों ने परिवार के साथ जमकर होली खेली लगातार 72 घंटे की ड्यूटी के बाद...

More Articles Like This