कबीरधाम गन्ना किसानों को मिली राहत, कारखाने ने जारी किये 13.80करोड़ रूपये ;
दिव्य न्यूज़ 18:-कबीरधाम में वैवाहिक सीजन और आगामी फसल की तैयारियों के बीच गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना, राम्हेपुर (कवर्धा) ने किसानों को 13.80 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इसके साथ ही चालू पेराई सत्र में अब तक कुल 71.29 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है।समयबद्ध भुगतान से सहकारी व्यवस्था में किसानों का विश्वास और मजबूत हुआ है। चालू पेराई सत्र में कारखाने ने 2,55,818 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई और 3,09,120 क्विंटल शक्कर उत्पादन की उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता किसानों के सहयोग, प्रशासनिक मार्गदर्शन और कारखाने की कुशल कार्यप्रणाली का परिणाम है।भोरमदेव शक्कर कारखाना किसानों और श्रमिकों के हित में लगातार कार्य कर रहा है। इसमें एफआरपी के अतिरिक्त रिकवरी आधारित भुगतान, शासन द्वारा दिए जाने वाले बोनस का वितरण, रियायती दर पर शक्कर उपलब्ध कराना, उन्नत बीज और कृषि मार्गदर्शन, नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसी सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किसानों के लिए सर्वसुविधायुक्त “बलराम सदन” और मात्र 5 रुपये में गरम भोजन की कैंटीन सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना जिले की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बनकर उभरा है। यह किसानों को न्यूनतम मूल्य की गारंटी, फसल विविधता को बढ़ावा, हजारों लोगों को रोजगार और पीडीएस के लिए सस्ती दर पर शक्कर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समय पर भुगतान, बेहतर प्रबंधन और किसान केंद्रित योजनाओं के चलते यह कारखाना सहकारी मॉडल की सफलता का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ जिले के समग्र विकास को भी गति मिल रही है