दिव्या न्यूज़ 18 :- कोरबा जिले में, उल्लास साक्षरता कार्यक्रम, के तहत आयोजित महा परीक्षा में जिले के 55 बंदियों ने भी हिस्सा लिया |
इनमें 30 कोरबा जिला जेल और 25 कटघोरा उप जेल के बंदी शामिल थे | यह परीक्षा 22 मार्च को सुबह 10:00 से शाम 5:00 तक जिले के स्कूलों में आयोजित की गई|
जिसमें कुल 17305 लोगों ने भाग लिया| इसका उद्देश्य लोगों को पढ़ना लिखना सीखाना है |
15 से 75 साल तक के लोगों ने दी परीक्षा:- जेल प्रशासन और शिक्षा विभाग के सहयोग से बंदियों ने भी उत्साह से परीक्षा दी| जिला परियोजना अधिकारी ज्योति शर्मा ने कहा कि इससे बंदियों को समाज की मुख्य धारा से जुड़ने में मदद मिलेगी| जेल प्रशासन और शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजित इस परीक्षा में बंदियों ने सीखने के प्रति अपनी गहरी रुचि दिखाई |
इस परीक्षा में 15 से 75 साल तक के लोगों ने हिस्सा लिया| कई जगह परिवार के लोग भी साथ में परीक्षा देते नजर आए| प्रशासन ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया है|

