दिव्या न्यूज़ 18:- कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में रविवार शाम सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशी छीन ली | मां की मौके पर ही मौत हो गई पिता गंभीर बेटियां बच गई | तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से 39वर्षीय सबीना तरन्नुम की मौके पर ही मौत हो गई|
जबकि उनके पति शेख सद्दाम (40) गंभीर रूप से घायल हो गए | राहत की बात यह रही कि दोनों बेटियां बच गई | जानकारी के अनुसार कोरबा के मानिकपुर बस्ती में रहने वाला परिवार ईद मना कर बिलासपुर से कोरबा लौट रहा था| कोरबा लौटते समय पाली मार्ग पर चलते समय बाइक से कुछ सामान सड़क पर गिर गया | सबीना उसे उठाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ी पीछे से आए तेज वाहन ने उन्हें कुचल दिया | इसके बाद वाहन की चपेट में उनके पति भी आ गए |
बच्चियों की परीक्षा थी इसलिए लौट रहा था परिवार|; हादसा इतना भयानक था सबीना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया| वहीं गंभीर रूप से घायल शेख सद्दाम को तुरंत बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है| जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है| वहीं वाहन चालक फरार है| दोनों बच्चियों की सोमवार को परीक्षा थी इसी वजह से परिवार रविवार को ही वापस लौट रहा था| हादसे के बाद बच्चिया सहमी में हुई हैं | लेकिन सुरक्षित है |
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है | पाली थाना प्रभारी नागेंद्र तिवारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है| इस हादसे ने खुशहाल परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है| ईद की खुशी पल भर में मातम में बदल गई है|

