अवैध उत्खनन परिवहन व भंडारण पर की गई कार्रवाई सघन अभियान में 34 वाहन किए गए जप्त|

Must Read

दिव्या न्यूज़:- कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिला खनिज विभाग और राजस्व विभाग की दोनों  टीमों ने आज पूरे जिले में अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण के खिलाफ व्यापक और प्रभावी अभियान चलाया | संयुक्त कार्रवाई अचानक दबिश देकर की गई| इस कार्यवाही में कुल 34 वाहनों को जप्त किया गया | खनिज विभाग के उपसंचालक प्रमोद नायक ने बताया पोंडी उपरोड़ा के पौड़ी तथा पासान क्षेत्र में अवैध परिवहन करते पाए गए पांच वाहनों पर कार्रवाई की गई | इसी तरह कटघोरा क्षेत्र में 8 ट्रैक्टर और एक हाईवे को अवैध परिवहन में लिप्त पाए जाने पर रोककर जब्ती की कार्रवाई की गई | कोरबा क्षेत्र में 9 वाहन व एक जेसीबी मशीन को जप्त किया गया पाली क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई | जहां 6 वाहनों को जप्त किया गया |

भैसमा क्षेत्र में एक चैन माउंट मशीन, तीन हाईवा, तथा एक अवैध मिट्टी उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई | इस कार्यवाही में पूरे जिले में कुल 34 वाहनों को कब्जे में लेकर संबंधित प्रकरणों में खान और खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी |

कार्यवाही में मिट्टी मुरूम मिट्टी ईट रेत और कोयला खनिज से संबंध अवैध गतिविधियों पर खास तौर पर ध्यान दिया गया| जिला प्रशासन ने बताया कि अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा| और दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी | जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन पर निगरानी को और कड़ा किया जा रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार की त्वरित व कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी| प्रशासन ने नागरिकों से अपील की वे खनन से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को उपलब्ध कराये | ताकि इन अवैध गतिविधियों को रोक लगाया जा सके|

इससे पहले भी 19 मार्च 2026 तक अवैध परिवहन के 326 प्रकरण अवैध उत्खनन के 37 प्रकरण व अवैध भंडारण के 13 प्रकरण दर्ज किया जा चुके हैं| कु ल 376 प्रकरणों में कल 98 लाख 51922 का अर्थ दंड आरोपित कर वसूला जा चुका है|

Latest News

अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा आज से 24 मार्च तक होगी|

दिव्या न्यूज़ 18 :- कोरबा अटल बिहारी वाजपेई ताप विद्युत गृह (ABVTPS) मडवा के नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट में 21...

More Articles Like This