15 वर्षीय नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, अस्पताल में भर्ती, हिरासत में संदिग्ध,

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। गले पर चोट के कारण वह बोल नहीं पा रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।कोरबा में घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुनवानी भैंसमा में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला किया गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित नाबालिग भैंसमा क्षेत्र की रहने वाली है, जो किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान कुछ युवक आए और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। नाबालिग लड़की को बाइक सवारों की मदद से किसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसमा में भर्ती कराया गया। लड़की की हालत बेहद गंभीर थी। इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई, जो मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। नाबालिग की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि नाबालिग पीड़िता की हालत गंभीर है। गले पर चोट के निशान हैं, जिसके कारण वह बोल नहीं पा रही है। उसने किसी तरह लिखकर घटना की आंशिक जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के बताए अनुसार कुछ युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Latest News

23 पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण|

दिव्य news18:-बांकीमोंगरा| नगर पालिका बांकीमोंगरा कार्यालय में अध्यक्ष सोनी विकास झा ने 23 पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड का...

More Articles Like This