Divya न्यूज़18 Chhattisgarh News: एक सिपाही को पुलिस वर्दी में रील बनाना महंगा पड़ गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।सिपाही को पुलिस वर्दी में रील बनाना महंगा पड़ गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है।पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का है, जहां आरक्षक देवानंद कैवर्त पुलिस वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही वरिष्ठ अधिकारियों की नजर इस पर पड़ी और उन्होंने इसे अपने संज्ञान में लिया। एसएसपी रजनेश सिंह ने आदेश जारी कर आरक्षक देवानंद कैवर्त को मस्तूरी थाने से हटाकर रक्षित केंद्र, बिलासपुर अटैच कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।कार्रवाई को लेकर पुलिस यूनिफॉर्म के दुरुपयोग और अशोभनीय आचरण माना गया। वहीं इसे पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि वर्दी में सिपाही ने अपनी पत्नी के साथ ‘हैलो रानी, हाय रानी….’ गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
Chhattisgarh News: ‘हैलो रानी, हाय रानी…’ गाने पर सिपाही को रील बनाना पड़ा महंगा, लाइन अटैच, देखें वीडियो
Previous Articleकोरबा, आई जी राम गोपाल वर्मा का निरिक्षण ;
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

