कोरबा

NH 149 बी में ट्रेलर और प्याज लदे डाला वाहन के बीच भीषण टक्कर ,डाला वाहन चालक की मौत ,ट्रेलर चालक गंभीर ,रांग साइड...

कोरबा :-  मंगलवार सुबह कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पताढ़ी के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। कोरबा की ओर से आ रहे ट्रेलर और चांपा की ओर से आ रहे प्याज से लदे डाला वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। डाला वाहन का चालक केबिन में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। रांग...

भीम आर्मी जिला कमेटी कोरबा द्वारा UGC के नए कानून के समर्थन में 

कोरबा :- कोरबा कलेक्टर मुख्यालय के पास शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया एवं कलेक्टर महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिला कमेटी कोरबा के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। UGC कानून छात्र हित में है यह कानून को यूनिवर्सिटी कॉलेजो में जातिगत उत्पीड़न एवं भेदभाव को रोकने के लिए बनाया गया है। जिसका भीम आर्मी भारत एकता मिशन पूर्ण रूप से समर्थन करता है। शिक्षा सुधार और छात्र हितों के लिए हमारा समर्थन निरंतर जारी रहेगा।

भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बनाए गए अज्ञात यादव उर्फ मोनू यादव

कोरबा :- भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से मुख्यालय प्रभारी नवीन मार्कंडेय ने की है जिसमें 9 प्रदेश पदाधिकारी व 18 कार्य समिति सदस्य बनाए गए हैं जिसमें कोरबा जिले से अज्ञात यादव उर्फ मोनू यादव को प्रदेश सहसंयोजक बनाया गया है। जिससे कोरबा जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। अज्ञात यादव उर्फ मोनू यादव काफी लंबे समय से पार्टी को मजबूती दिलाने की दिशा में सेवा...

अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु कोरबा पुलिस की कार्यवाही,185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 29 लोगों पर की गई कार्यवाही

कोरबा :- कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्यवाही की गई। उक्त अभियान के अंतर्गत थाना उरगा क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (नशे की हालत में...

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज का कोरबा प्रवास, समस्त राजपत्रित एवं थाना चौकी प्रभारियों की ली गई मीटिंग

बीट सिस्टम को सुदृढ़ करने, एवं जनता की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर के द्वारा “सशक्त मोबाइल ऐप” को कोरबा ज़िले में भी किया गया लागू कोरबा :- श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा कोरबा प्रवास के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा के सभाकक्ष में मीटिंग का आयोजन किया गया। उक्त क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा...

भाजपा जिला कोरबा के लिए ऐतिहासिक दिन: ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भव्य रूप से संपन्न

कोरबा :-  भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक एवं अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। जिले के नवीन जिला कार्यालय “अटल स्मृति भवन” के भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के करकमलों से भूमिपूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय...

एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन को मिला डब्ल्यूसीएल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार

छत्तीसगढ़/बिलासपुर :- कोयला मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह अतिरिक्त प्रभार 01 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर प्रारंभिक अवधि तीन माह के लिए अथवा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन के बारे में श्री हरीश दुहन ने 27 मार्च 2025 को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक...

अतिरिक्त वाहन लगाकर स्त्रोत निर्माण की संख्या बढ़ाएं कार्य एजेंसी : कलेक्टर

कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश, जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश,  ऐतमानगर समूह नल जल प्रदाय योजना के कार्यों की मॉनिटरिंग के दिए निर्देश, पी एच ई की समीक्षा बैठक में कार्यों को पूर्ण करने की समय सीमा की निर्धारित छत्तीसगढ़/कोरबा :- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत एकल ग्राम/समूह नल जल प्रदाय...

नहीं रहे उद्योगपति रतन टाटा, 86 साल की उम्र में मुंबई में निधन, राजकीय सम्मान से होगी विदाई

मुम्बई :- भारत के दिग्‍गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन बुधवार की शाम को हो गया। उन्‍होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। रतन टाटा 86 साल के थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। बुधवार की शाम में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर आई थी। जिसके कुछ घंटे बाद ही खबर आई कि उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। रतन टाटा का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।...

एक दिन के लिए कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालय मंझनपुर की छात्रा राधिका बनी बीएसए 

उत्तर प्रदेश/कौशाम्बी :-  शारदीय नवरात्र में मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के मकसद से दिनांक 09.10.2024 बुद्धवार को कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालय मंझनपुर में कक्षा-07 में अध्ययनरत् समदा मंझनपुर की रहने वाली छात्रा राधिका को एक दिन का बी0एस0ए0 बनने का मौका मिला तो उन्होने कार्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ को बुलाकर अपने कक्ष में बैठक कर सबका परिचय पूछा उसके बाद कार्यालय के समस्त कार्मिकों से बारी-बारी उनके कार्य एवं...
- Advertisement -

Latest News

ऊर्जा नगर स्थित बड़े शिव मंदिर में महिला समिति का होली मिलन समारोह |

दिव्य न्यूज़ 18:- एसईसीएल गेवरा परियोजना के ऊर्जा नगरी बड़े शिव मंदिर में गेवरा महिला समिति ने होली मिलन...