आई ए एस रजत बंसल बने नए जनसम्पर्क आयुक्त|

Must Read

सीएमके भरोसेमंद विभागों की मिली कमान 

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को जनसंपर्क विभाग का नया मुखिया बनाया है। रायगढ़ जिले से अपना प्रशासनिक करियर शुरू करने वाले रजत बंसल अब राज्य सरकार और जनता के बीच सूचनाओं के सेतु के रूप में काम करेंगे। उन्हें जनसंपर्क आयुक्त के साथ-साथ छत्तीसगढ़ संवाद के सीईओ की भी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में नई जिम्मेदारी के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।​सरकार ने रजत बंसल की कार्यकुशलता पर बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें जनसंपर्क के साथ-साथ मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव का महत्वपूर्ण पद भी सौंपा है। वे वर्तमान में खनिज निगम के एमडी और खनिज विभाग के विशेष सचिव के रूप में पहले से ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जो उनके पास अतिरिक्त प्रभार के रूप में बरकरार रहेंगे। यानी मुख्यमंत्री के सीधे प्रभार वाले खनिज और जनसंपर्क जैसे दो सबसे अहम विभागों की जिम्मेदारी अब एक ही अधिकारी के हाथों में होगी

रायगढ़ में सहायक कलेक्टर के रूप में मिली थी पहली पोस्टिंग

​रजत बंसल का छत्तीसगढ़ की धरती से प्रशासनिक नाता सबसे पहले रायगढ़ जिले से ही जुड़ा था, जहां उन्होंने सहायक कलेक्टर के रूप में अपनी फील्ड ट्रेनिंग और पहली पोस्टिंग पूरी की थी। यही वजह है कि रायगढ़ के प्रशासनिक हलकों और लोगों के बीच भी उनकी कार्यशैली की चर्चा रहती है। मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले रजत बंसल ने बिट्स पिलानी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की है। उन्होंने इंफोसिस जैसी बड़ी कंपनी की नौकरी छोड़कर यूपीएससी की राह चुनी। अपने पहले प्रयास में वे आईपीएस बने थे, लेकिन जुनून आईएएस बनने का था, जिसे उन्होंने दूसरे प्रयास में 85वीं रैंक के साथ पूर

सादगी और मिलनसार स्वभाव ही बनी पहचान

​प्रशासनिक हलकों में रजत बंसल अपनी ‘लो-प्रोफाइल’ छवि के लिए जाने जाते हैं। पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के दामाद होने के बावजूद उन्होंने कभी भी इस रसूख को अपने काम के बीच नहीं आने दिया। वे राजनांदगांव, सूरजपुर, और रायपुर नगर निगम में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। इसके साथ ही धमतरी, बस्तर और बलौदाबाजार जैसे जिलों में कलेक्टर के रूप में उनके कामकाज को काफी पसंद किया गया। उनकी इसी मिलनसार छवि और सरल स्वभाव को देखते हुए सरकार ने उन्हें जनसंपर्क आयुक्त जैसे पद के लिए उपयुक्त माना है, जहां पत्रकारों और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय की जरूरत होती है।

 

Latest News

कोशाम्बी, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्राले,से टकराई आठ लोगों की मौत 17 घायल|

दिव्य न्यूज़ 18:-कौशाम्बी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। पिकप पर सवार होकर फतेहपुर जिले के बड़ोखर इलाके...

More Articles Like This