दिव्या न्यूज़ 18:-कोरबा | महतारी वंदन योजना के तहत वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रताप नगर में केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 100 लाभार्थियों का ई-केवाईसी पूरा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया और योजना का लाभ सुनिश्चित किया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य एनजीओ व पूर्व पार्षद दिनेश कुमार वैष्णव की विशेष उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में शिविर का संचालन सुचारू रूप से किया गया। चॉइस सेंटर संचालक पंकज महेश ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया, जिससे केवाईसी प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सकी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आसमा और सहायिका संतोषी चौहान ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए लाभार्थियों को आवश्यक जानकारी दी और दस्तावेज सत्यापन में सहयोग किया। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से योजनाओं का लाभ पाने में सुविधा मिलती है। पार्षद ने बताया कि आगे भी शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा।;
एमपी नगर में 100 हितग्राहियों ने कराई ई-केवाईसी:
Previous Articleकलेक्टर कुणाल दुदावत ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर सुनी समस्याएं, हर संभव समाधान का दिलाया भरोसा:
Next Article घर की बालकनी मे लगाए यें पौधे ;
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

