दिव्या न्यूज़ 18 :- कोरबा के कटघोरा में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया| तहसील चौक पर तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक सवार युवक युवती को टक्कर मार दी | जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए| दोनों की पहचान कुसमुंडा की कांग्रेसी पार्षद गीता गबेल के बेटे और बेटी के रूप में हुई है|
उन्हें कटघोरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है| बताया जा रहा है कि भाई बहन किसी काम से कटघोरा गए हुए थे | इसी दौरान तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया| बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई |
एंबुलेंस में मरीज सवार था | जिसे अस्पताल ले जाया जा रहा था| इस हादसे में एंबुलेंस का अगला हिस्सा भी डैमेज हो गया है| हालांकि मरीज को कोई चोट नहीं आई है| कटघोरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर एंबुलेंस जप्त कर ली है | और आगे की कार्यवाही में जुट गई है| स्थानीय लोगों का कहना है की तहसील चौक पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं | लेकिन प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं देता है|

