दिव्य न्यूज़ 18 :- जोमैटो डिलीवरी प्लेटफार्म जोमैटो से खाना ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है| कंपनी ने शुक्रवार से आर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस में 19 परसेंट बढ़ोतरी की है | यूजर्स को हर ऑर्डर पर ₹ 12:30 के बजाय अब ₹14,90 यानी ₹2,40पैसे ज्यादा देनी |होंगी| जीएसटी जोड़ने के बाद यह राशि और बढ़ जाएगी| प्लेटफॉर्म फीस हर एक फुड़ पर लागू होने वाला एडिशनल चार्ज है| यह जीएसटी रेस्टोरेंट चार्ज और डिलीवरी फीस अलग है| आपको बता दें कि जोमैटो प्लेटफार्म रोजाना 20 से 25 लाख ऑर्डर डिलीवर करता है स्विग्गी के करीब पहुंचे प्लेटफार्म फीस के दाम:- जोमैटो की मुख्य प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्विग्गी अभी टैक्स समेत लगभग₹ 14. 99 प्लेटफार्म फीस वसूल रही है | आमतौर पर देखा गया है कि जब भी इन दोनों में से कोई एक कंपनी फीस बढ़ाती है तो दूसरी कंपनी भी जल्दी अपने दाम बढ़ा देती है | कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और आपरे शनल कास्ट बनी वजह | दाम में इस बढ़ोतरी के पीछे कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को एक बड़ी वजह माना जा रहा है| तेल महंगा होने से डिलीवरी पार्टनर का खर्च बढ़ता है | और कंपनी के लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस पर भी असर पड़ता है | इसके अलावा जोमैटो अपनी प्रॉफिटेबिलिटी( मुनाफा) सुधारने के लिए भी समय-समय पर प्लेटफॉर्म फीस में बदलाव करती रहती है|
दीपेंद्र ने 2008 में बनाई थी फूडी बे ;- दीपेंद्र गोयल और पंकज चड्ढा ने मिलकर साल 2008 में फुड़ी बे नाम से अपनी फुट डायरेक्टरी वेबसाइट लांच की थी| केवल 9 महीने में फूडी बे दिल्ली एनसीआर में सबसे बड़ी रेस्टोरेंट डायरेक्टरी बन गई थी| इसके बाद 2 साल के बाद 2010 में कंपनी का नाम बदलकर जोमेटो कर दिया गया | आपको बता दें कि जोमैटो ने ₹2 से की थी प्लेटफार्म फीस की शुरुआत| कंपनी ने 7 महीने में दूसरी बार प्लेटफार्म फीस बढ़ाई है|
इससे पहले सितंबर 2025 में 20% का इजाफा किया गया था| अगस्त 2023 में जोमैटो ने अपना मार्जिन बढ़ाने और प्रॉफिटेबल बनाने के लिए पहली बार ₹2 का प्लेटफार्म शुल्क शुरू किया था | फिर कंपनी ने बाद में बढा कर ₹3 कर दिया| फिर 1 जनवरी 2024 को ₹4 कर दिया | फिर इसे धीरे-धीरे बढ़कर ₹7 कर दिया | जोमैटो एक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म है जो ग्राहकों रेस्टोरेंट पार्टनर्स और डिलीवरी पार्टनर को जोड़ता है| फ़ूड डिलीवरी के अलावा ग्रॉसरी डिलीवरी के लिए जोमैटिक फाउंडरस दीपेंद्र गोयल ने अगस्त 2022 में ब्लॉकिट खरीदा था|| कुल मिलाकर जोमेटो से खाना मंगवाना अब महंगा पड़ेगा |





