
] दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा छुरी के वार्ड क्रमांक 3 आवास मोहल्ला के लोगों ने पार्षद बाल गोविंद देवांगन पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण की शिकायत कलेक्टर से की गई है| कार्रवाई की मांग की है| उन्होंने मांग की है कि दो से ढाई एकड़ जमीन पर अतिक्रमण हो गया है| दिव्य न्यूज़ 18 रिपोर्टर विनय कुमार के अनुसार वस्तु स्थिति की जानकारी लेने भेजा गया| उन्होंने बताया कि सरकारी जमीन से लगे मुख्य मार्ग में सर्विसिंग सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है| इसके साथ एक और अपने साथी नवल कुमार को भी अतिक्रमण करवा रहा है| दोनों लोगों का ही खेत पास में है| सड़क मार्ग से जुड़े होने के कारण नगर पंचायत ने बोर खनन करवाया है| बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर भी लगाया गया है| इस सरकारी जमीन पर करीब 50 परिवारों के लिए आवाजाही का रास्ता है| जिसमें सीसी रोड के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है| लेकिन पार्षद जी अपना प्रभाव दिखाते हुए रास्ते को बंद करने का प्रयास कर रहे हैं| लेकिन वार्ड क्रमांक 3 के नागरिकों ने अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है | वार्ड के राजू सारथी रामकुमार शर्मा सुधा दुबे समेत बस्ती के लोगों ने नगर पंचायत सीएमओ को सीसी रोड बनाने का आवेदन दिया है| दिव्यन्यूज़ 18 रिपोर्टर विनय कुमार की रिपोर्ट|




