दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा के टीपी नगर मुख्य मार्ग पर सरे आम मारपीट की घटना सामने आई है | नशे में धुत दो कार सवार युवको नें एक बाइक चालक को कथित तौर पर अपनी कार में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए पीटा | बताया जा रहा है कि कार सवार यूवको ने बाइक चालक को रोककर विवाद शुरू कर दिया | बात हाथापाई तक पहुंच गई इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई | बाइक चालक एक ऑटो चालक था| जो किसी काम से टीपी नगर आया था | ऑटो चालक को देखकर ऑटो संघ के पदाधिकारी और राहगीर मौके पर पहुंचे |कार सवार युवक उनसे भी उलझने लगे | और हंगामा करने लगे| इस दौरान एक युवक नेंखुद को पुलिस अधिकारी का भतीजा बताया | जिससे उसका ड्रामा और बढ़ गया|

[ हंगामा का वीडियो वायरल यूवको के हंगामा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है | मौके पर मौजूद कई लोगों ने इसका वीडियो बनाया था| विवाद बढ़ता देख सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना दी गई| पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली |

[
दोनों पछ के बीच आपसी समझौता :- दोनों पछ को चौकी बुलाया गया| और उनसे पूछताछ की गई| दोनों पछ के बीच आपसी समझौता हो गया| जिसके चलते किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई | हालांकि लोगों ने नशे में धुत कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है|




