दिव्या न्यूज़ 18:-कोरबा : सूदखोरी और अवैध वसूली को लेकर पहले से विवादों में रहे मामा-भांजे पर अब शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आरोपितों ने पीड़ित का रास्ता रोककर उसे धमकाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले में गजानंद राठौर ने पुलिस को बताया कि इरफान कुरैशी और सलमान कुरैशी (मामा-भांजा) उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि पुलिस में बार-बार शिकायत किए जाने से नाराज होकर दोनों ने उसका रास्ता रोक लिया और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद पीड़ित और उसका परिवार भयभीत है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है। इरफान कुरैशी के खिलाफ पहले भी सूदखोरी और अवैध वसूली से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध पूर्व में भी कार्रवाई की जा चुकी है। पीड़ित गजानंद राठौर ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपितों की धमकी से वह और उसका पूरा परिवार डरा हुआ है।उसने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि पूर्व में पुलिस ने इरफान कुरैशी के कब्जे से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और कर्ज संबंधी अनुबंध पत्र जब्त किए थे।वह खासकर सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाता था। एक लाख रुपये कर्ज देने के बदले एटीएम कार्ड, पासबुक सहित अन्य दस्तावेज अपने पास रख लेता और फिर ब्याज पर ब्याज जोड़कर कई गुना रकम वसूलता था। इस तरीके से कई लोगों के कर्ज के जाल में फंसने की शिकायतें पहले भी पुलिस तक पहुंच चुकी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की शिकायत पर जांच कर रही है।
कोरबा में सरकारी कर्मचारियों को जाल में फंसाते थे सूदखोर मामा-भांजे, कई एटीएम-पासबुक जब्त, FIR दर्ज
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

