दिव्या न्यूज़ :-छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के अंतर्गत हरदीबाजार में स्थानांतरण के बाद भी वर्तमान तहसीलदार को कार्यमुक्त नहीं किए जाने से नाराज अधिवक्ता संघ ने उग्र आंदोलन का ऐलान कर दिया है। नाराज अधिवक्ता संघ हरदीबाजार ने आंदोलन की घोषणा की है। संघ के अधिवक्ता 27 से 30 अक्टूबर 2026 तक न्यायालयीन कार्यों का बहिष्कार करेंगे।इस अवधि में मांगों पर प्रशासन की ओर से ठोस पहल नहीं होने पर दो नवंबर 2026 से अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी। संघ ने कहा है कि बहिष्कार के दौरान अधिवक्ता तहसीलदार न्यायालय और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से संबंधित राजस्व न्यायालयीन कार्यों में शामिल नहीं होंगे।संघ के अनुसार, तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली सुचारु रखने और राजस्व मामलों में आम नागरिकों को हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शेखर भारद्वाज ने बताया कि स्थानांतरण के बाद वर्तमान तहसीलदार को तत्काल कार्यमुक्त करने, तहसील कार्यालय में स्थायी रूप से अनुभवी और जानकार तहसीलदार की पदस्थापना करने तथा पर्याप्त कर्मचारियों की व्यवस्था करने की मांग की गई है।संघ ने चेताया है कि निर्धारित अवधि में मांगों के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो दो नवंबर से अनिश्चितकालीन तालाबंदी शुरू होगी। आंदोलन की आगे की दिशा प्रशासन की कार्रवाई पर निर्भर करेगी।
छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा में वकीलों का हल्लाबोल.. तहसीलदार को कार्यमुक्त न करने पर 27 अक्टूबर से न्यायिक कार्यों का बहिष्कार, 2 नवंबर से तालाबंदी
Previous Articleकोरबा में दुष्कर्म पीड़िता को केस वापस लेने के लिए धमका रहा जमानत पर छूटा आरोपी, स्कॉर्पियो से पहुंचकर की बदसलूकी
Next Article युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

