दिव्य न्यूज़ :-
पहली घटना पाली थाना क्षेत्र के बिलासपुर-कटघोरा मुख्य मार्ग एनएच 130 पर मुनगाडीह के पास हुई। यहां तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन बिलासपुर की ओर से आ रहा था। दूसरी घटना पाली थाना अंतर्गत दीपका-पाली मार्ग पर धौराभाटा के पास हुई। यहां ट्रेलर और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका पाली स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर की रफ्तार तेज थी और ओवरटेक के दौरान बाइक उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।पाली थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी गई है। दो घायलों का इलाज चल रहा है।
फरार वाहन चालकों की तलाश की जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे।
तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर, परिजनों में मचा कोहराम
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

