गर्मी का ट्रिपल अटैक: भीषण गर्मी में पानी-बिजली की मार, 7 दिन से ठप है जल की सप्लाई, कई इलाकों में संकट
दिव्य न्यूज़ 18:-जिले में भीषण गर्मी के बीच पानी और बिजली की किल्लत से लोग परेशान हैं। कटघोरा के रहमानिया नगर में पिछले सात दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है, जबकि बिजली की लगातार कटौती ने जनजीवन मुहाल कर दिया है।जिले में भीषण गर्मी के कारण पानी और बिजली की गंभीर किल्लत हो गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हालात बदतर हैं, जिससे लोग परेशान हैं। कटघोरा के रहमानिया नगर वार्ड में पिछले सात दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है।बिजली की लगातार कटौती ने भी जनजीवन को मुहाल कर दिया है। परेशान वार्डवासियों ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने आज शाम से ही वार्ड में पानी की व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया।कटघोरा नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि समस्या जल्द दूर कर ली जाएगी। कटघोरा के अलावा, मुड़ापार, अमरिया पारा, एसईसीएल रामनगर और बुधवारी जैसी कई शहरी बस्तियों में भी बिजली-पानी की समस्या है। पूर्व एमआईसी सदस्य दिनेश सोनी और पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने व्यवस्था नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।जनजीवन पर गहरा प्रभाव
आरोपों और मांगों का दौर
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

