दिव्य न्यूज़ 18:-सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र के काशीनगर खपराभट्ठा में एक महिला के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। महिला के भांजे और उसकी मां पर सोने के जेवर लूटने का आरोप लगा है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।पीड़िता लालती देवी दिहोलिया (38 वर्ष) सिलाई का काम करती हैं। 13 मई 2026 को सुबह करीब 8:30 से 9:30 बजे वह अपनी बहन मनीषा ब्यास के घर गई थीं। वहां उनकी बड़ी बहन का लड़का अभिजीत गिरी उर्फ बाबूमणी और उसकी मां लीलावती गिरी भी पहुंच गए। दोनों ने बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ, मुक्के और डंडे से मारपीट की
। अभिजीत ने लालती के दोनों हाथ, पैर, घुटना और चेहरे पर वार किया। उसने लालती के बाल खींचकर उसे घसीटा भी। आरोपियों ने बहन मनीषा के माथा, कान और गले पर भी चोट पहुंचाई।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आए दिन घर आने वाले लोगों को भी गाली-गलौज कर मारने-पीटने की धमकी देते हैं
। यह मारपीट पारिवारिक विवाद के चलते हुई बताई जा रही है। यह पूरी घटना आसपास लगे निगरानी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। मोबाइल में भी इसका फिल्मांकन किया गया है। आसपास के लोगों ने भी इस घटना को देखा और सुना है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बीएनएस की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मारपीट का लाइव वीडियो: भांजे ने महिला को ईंट, मुक्के और डंडे से पीटा, सोने के जेवर भी लूटे
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

