कोरबा में खूनी हमला: विवाद सुलझाने पहुंचे युवक पर बरसे ईंट-पत्थर, मारपीट में टूटा जबड़ा
दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा में सोमवार रात रामपुर बस्ती में एक युवक पर सात-आठ लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में युवक का जबड़ा पूरी तरह टूट गया। घायल युवक को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है।पीड़ित 27 वर्षीय करण बरेठ के पिता राजेश बरेठ ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि यह घटना बीती रात करीब 9:40 बजे रामपुर भट्टी के सामने हुई। करण मारुति एजेंसी के बिलिंग सेंटर में काम करता है और ड्यूटी से घर लौट रहा था। तभी उसने तुलसीराम चौहान और रमेश एक्का को आपस में लड़ते देखा। करण अपने दोस्त रमेश के फोन करने पर वहां पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा।
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


तभी पीछे से तुलसीराम के दोस्त बंटी चौहान, शुभम चौहान और 7-8 अन्य साथी कार और बाइक में आ गए। आरोपियों ने मिलकर करण और रमेश एक्का के साथ मारपीट की। उन्होंने पत्थर से हमला कर करण का जबड़ा तोड़ दिया।