अटल आवास में रिजवान अंसारी का आतंक, स्थानीय लोग भयभीत; आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस
दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा में तुलसीनगर अटल आवास में रिजवान अंसारी के आतंक से लोग भयभीत हैं। बस्ती के लोगों ने उस पर गुंडागर्दी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसकी हरकतों से परेशान पीड़ित बुधवार को कोतवाली थाना पहुंचे और निजात दिलाने की मांग की।लोगों का आरोप है कि रिजवान कहता है कि वह पुलिस को जेब में रखता है।
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वह अटल आवास में लोगों के घरों में घुसकर चाकू दिखाता है और मारपीट की धमकी देता है। कई बार वह चाकू लेकर मारने दौड़ जाता है। लोगों के घरों को लात मारकर खोलने को कहता है। उसके डर से सब्जी और दूध बेचने वाले भी नहीं आते। वह उन्हें भी डराता-धमकाता है। महिलाएं और बच्चे उसके आतंक के कारण घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। शिकायत के अनुसार, रिजवान मोहल्ले की कई महिलाओं, बेटियों और पुरुषों से मारपीट तथा गाली-गलौज कर चुका है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि लोगों की शिकायत पर युवक के खिलाफ तत्काल गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।हाल की घटनाएं