बालोद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष रिसॉर्ट में पकड़े गए, मचा हड़कंप, जानें मामला
दिव्य न्यूज़ 18:-बालोद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष असरार अहमद को एक निजी रिसॉर्ट में पकड़ा गया है। उन्हें अपने ही संगठन के एक साथी की पत्नी के साथ पाया गया। इस घटना से भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा दो धड़ों में बंट गया है।यह मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है, जहां पति और पत्नी दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। टिकरापारा निवासी अब्दुल ताहिर, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य, ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की है। ताहिर का आरोप है कि शादी के 17 साल बाद पिछले दो वर्षों से पत्नी के व्यवहार में संदिग्ध बदलाव आया था। उन्हें रिसॉर्ट में उपाध्यक्ष असरार अहमद के साथ पत्नी की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद परिजनों ने वहां पहुंचकर वीडियो बनाया।दूसरी ओर, महिला शिक्षिका ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने दावा किया कि वह परिचित के साथ सामान्य बातचीत कर रही थी। तभी ससुराल वालों ने रिसॉर्ट में पहुंचकर हंगामा किया और डरा-धमकाकर वीडियो बनाया। महिला ने इसे प्रताड़ना बताते हुए वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।प्रदेश नेता पर आरोप और सफाई
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

