दिव्य न्यूज़ 18:-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बोरई थाना इलाके से साप्ताहिक बाजार के दौरान एक व्यापारी के साथ कथित तौर पर अभद्रता और मारपीट का वीडियो सामने आया था। जिसके बाद जमकर पुलिस की किरकिरी हुई थी। इस मामले में DSP स्तर से जांच आदेशित की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने बयान जारी किया है। यह था पूरा मामला
पुलिस के रोकने पर नहीं रोका वाहन
इसी दौरान संबंधित व्यक्ति के वाहन को पुलिस के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन उसने नाके पर वाहन न रोकते हुए वाहन को तेजी से आगे बढ़ा दिया गया, जिस पर थाना प्रभारी द्वारा उसका पीछा किया गया। आगे, पीछा करके बाजार क्षेत्र में वाहन रुकवाने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा थाना प्रभारी को उकसाते हुए न केवल अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया बल्कि शासकीय कार्य में बाधा भी उत्पन्न किए जाने की बात प्रकाश में आ रही हैं।
जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
वीडियो में यह भी पाया गया है कि व्यापारी द्वारा घटना का एक वीडियो वायरल किया गया है, जो खुद को कार्यवाही से बचाने के लिए किया जाना दिखाई दे रहा हैl वीडियो का यह भाग घटना के एक हिस्से तक सीमित है तथा संपूर्ण घटनाक्रम प्रदर्शित नहीं करता। इस मामले में विस्तृत जांच जारी है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


