दिव्य न्यूज़ 18:-छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ICICI बैंक की मंगला ब्रांच में 1.38 करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। डिप्टी ब्रांच मैनेजर ने पति के साथ मिलकर नकली साइन, लॉकर से गहनों की अदला-बदली और फर्जी ट्रांजेक्शन कर रकम निकाल ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ICICI Bank की मंगला ब्रांच में बड़ा घोटाला सामने आया है। डिप्टी ब्रांच मैनेजर ने अपने पति के साथ मिलकर 1.38 करोड़ रुपये की हेराफेरी कर दी और फरार हो गई। आरोप है कि लॉकर में असली गहनों की जगह नकली आभूषण रख दिए गए और कस्टमर्स के फर्जी साइन कर करोड़ों रुपये निकाल लिए गए।ऑडिट के दौरान गड़बड़ी सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिससे बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।कस्टमर्स के नकली साइन कर निकाले पैसे
जांच में मालूम चला कि, कस्टमर्स के नकली साइन करके 87.95 लाख रुपये के 14 लेन-देन किए गए। फिक्स्ड डिपॉजिट पर ओवरड्राफ्ट करके महिला ग्राहक के 30 लाख रुपये में से 28.29 लाख निकाल लिए गए। FD और निवेश वाउचर बैंक रिकॉर्ड से गायब मिले। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने मिलकर बैंक में अगस्त 2024 से सितंबर 2025 तक 1 करोड़ 38 लाख रुपये की हेराफेरा की। बैंकिंग सेवा देने के बहाने लेते थे ग्राहकों का बैंक डिटेल
आरोपी पति-पत्नी ने बड़ी ही चालाकी से साजिश रची, ये दोनों बैंक में काम करते थे। डिप्टी ब्रांच मैनेजर घरों में जाकर बैंकिंग सेवा देने के बहाने मोबाइल पर ग्राहकों की बैंक डिटेल का एक्सेस ले लेती थी। इसी के जरिए धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया।

